फाजिल्का। सीमावर्ती जिला फाजिल्का इस साल गणतंत्र दिवस का सबसे बड़ा मंच बनने जा रहा है। पंजाब सरकार ने 77वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह पटियाला से बदलकर फाजिल्का में करवाने का निर्णय लिया है, जिसके साथ ही पूरे जिले में उत्साह और तैयारी का माहौल बन गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे।
प्रशासनिक तंत्र सुरक्षा, परेड और झांकियों की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य स्तरीय समारोह की घोषणा के साथ ही फाजिल्का जिला प्रशासन ने तैयारियों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

सीमावर्ती क्षेत्र के लिए गर्व की बात : करण गिलहोत्रा
सामाजिक कार्यकर्त्ता करण गिलहोत्रा ने फाजिल्का में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने के निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि फाजिल्का के लोग वर्षों से देश की सुरक्षा, शांति और सीमा निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में यहां गणतंत्र दिवस का आयोजन करना क्षेत्र का मनोबल बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है। करण गिलहोत्रा फाऊंडेशन की टीम ने राज्यपाल के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्यपाल 25 जनवरी को फाजिल्का पहुंचेंगे और शहर में उनके सम्मान में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- पारा हाई है! प्रदेश में बरसने लगी आग, हर रोज तेजी से बढ़ रहा तापमान, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
- MP Morning News: सीएम डॉ मोहन के बैक टू बैक कई कार्यक्रम, गिद्धों की संख्या 14 हजार के पार, राजधानी में होली पर हत्या, इंदौर एयरपोर्ट की बाउंड्री के अंदर लगी आग, दतिया में नहर में डूबा युवक
- पटना में होली की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार ने 3 युवकों को कुचला, एक की मौत
- भारत से लौट रहे ईरानी जहाज पर समुद्र के भीतर से हमला, श्रीलंका के पास डूबा, 87 सैनिकों की मौत; 32 का रेस्क्यू किया
- 5 March History : नासिर ख़ुसरो की ‘सफ़रनामा’ यात्रा की शुरुआत… गांधी-इरविन समझौते के बाद सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त… परमाणु अप्रसार संधि लागू… जानिए आज की प्रमुख घटनाएं
