चंडीगढ़। पंजाब के शहरी विकास व आवास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले के अनुरूप प्रॉपर्टियों को आसानी से खरीदने की सुविधा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेटर मोहाली विकास अथॉरिटी द्वारा पहली मैगा नीलामी करवाई जा रही है। यह 14 जनवरी से 11 फरवरी तक करवाई जाएगी।
यह नीलामी 5460 करोड़ की होगी। उन्होंने बताया कि इस नीलामी में कुल 42 साइटों की नीलामी होगी जिसमें आवासीय, व्यापारिक व अस्पताल की साइटें शामिल हैं। नीलाम की जा रही साइटों से अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा व प्रमुख राजमार्ग बिल्कुल समीप हैं जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। नीलामी में भाग लेने वालों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवानी होगी।

उन्होंने कहा कि इस नीलामी से प्राप्त होने वाले पैसे को राज्य के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। गमाडा द्वारा इसके बाद भी ऐसे बड़े कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा इन्वैस्ट मोहाली का आयोजन भी जल्द किया जा रहा है। मुंडियां ने बताया कि मोहाली में फोर्टिस भी स्वास्थ्य क्षेत्र में 900 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहा है।
- चलती बस में छात्रा से बदसलूकी: पटना से लौट रही युवती के साथ कंडक्टर ने की छेड़खानी, FIR दर्ज
- अस्पतालों की बदहाली पर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, दी चेतावनी- ‘सुविधाओं में जल्द सुधार नहीं किया तो…’
- अमेरिका से लौटे युवक को i20 ने मारी टक्कर… फिर शरीर पर चढ़ाने की कोशिश, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
- ‘असुविधा का सामना न करना पड़े…’, CM धामी ने श्री केदारनाथ धाम में हॉस्पिटल का किया लोकार्पण, कहा- श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा
- अब अभिभावकों के हाथ में ‘चेकबुक पावर’, खुद तय करेंगे स्कूल का बजट और विकास : केंद्र के 15 लाख स्कूलों में होगा ऐतिहासिक बदलाव

