पंजाब में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होना बेहद चर्चा का विषय रहा। वह करीब 45 मिनट उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों से बात कर अपना स्पष्टीकरण दिए। इस पूरे मामले पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज का बयान आया है।
जत्थेदार कुलदीप गड़गज ने कहा कि सीएम यहां आए और अपना स्पष्टीकरण दिया। गोलक को लेकर भी स्पष्टीकरण दिए हैं। इसे हमने रख लिया है। आने वाले दिनों में 5 सिंह साहिबान की मीटिंग होगी, उसमें इस पर विचार होगा। उनकी जो वीडियो वायरल हो रही है, इस पर मैंने उन्हें कहा कि आपकी 2 लैब बता दो, हम उसकी जांच कराएंगे ताकि इसकी सच्चाई सामने आ सके। अकाल तख्त किसी से कोई बैर नहीं रखता।

सीएम ने माना-सिख सिद्धांत का पता नहीं
सिख सिद्धांत और रिवायतों को लेकर भी उन्होंने स्पष्टीकरण दिया। सीएम मान ने माना कि कई मामलों में पर उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। जत्थेदार ने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में बातचीत हुई है। जत्थेदार ने आगे बताया कि सीएम मान ने कहा कि उन्हें सिख मर्यादा और सिद्धांतों के बारे में पता नहीं, आगे से वह इनके बारे में नहीं बोलेंगे।
- नौबतपुर में भीषण सड़क हादसे में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर
- आखिर कौन है मौत का जिम्मेदार ? नाबालिग युवती की आत्महत्या पर परिजनों ने उठाए सवाल, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को लेकर नोएडा में अलर्ट, धारा 163 लागू
- सरकार का बड़ा फैसला… डीजल, ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं
- बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी, विजय चौधरी ने पुलिस एनकाउंटर को बताया समय की मांग, कहा- बिहार में है ‘जीरो टॉलरेंस’

