Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को सांसद रहते हुए की गई अपनी पदयात्राओं को याद करते हुए कहा कि पांव के छाले कभी भी उनकी राह में बाधा नहीं बने। वह झालावाड़ के उन्हेल में सांसद दुष्यंत सिंह की आशीर्वाद पदयात्रा को हरी झंडी दिखाने के मौके पर बोल रही थीं।

राजे ने कहा कि सांसद के तौर पर वह लगातार पदयात्राएं करती थीं और कई बार पांव में छाले पड़ जाते थे, लेकिन उन्होंने कभी रुकना नहीं सीखा। उन्होंने कहा, मैं उम्र भर दुआओं के साथ चलती रही, पांव के छाले मेरी राहें नहीं रोक पाए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र की उन्नति, विकास और जनता के विश्वास से जुड़ी यात्रा है। उन्होंने कहा कि कई नेता सिर्फ चुनाव के समय जनता के बीच आते हैं और जीत के बाद दूर हो जाते हैं, लेकिन उनका परिवार ऐसा नहीं करता। राजे ने कहा, हम अपने क्षेत्र को परिवार मानते हैं। यहां के लोगों को हम मतदाता नहीं, बल्कि हमारे भाग्य निर्माता मानते हैं।
उन्होंने दुष्यंत सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा जनता के बीच रहते हैं और हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करते हैं। राजे ने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि अपने लोगों से जुड़ने, उनकी बात सुनने और उनके सपनों को समझने की यात्रा है।
चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए 90 दिन का रोडमैप
सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र उनका परिवार है और पदयात्रा के दौरान उन्हें लोगों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉकों में दो-दो दिन रुककर जनसंवाद किया जाएगा।
दुष्यंत सिंह ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 90 दिनों का एक रोडमैप तैयार किया गया है, जिसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं को मौके पर सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- लक्ष्मी पंचमी आज: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और धन-समृद्धि पाने के खास उपाय
- ‘हर चीज पर राजनीति ठीक नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता मेट्रो में देरी पर बंगाल सरकार को लगाई फटकार
- कोई इतनी बेवकूफी कैसे कर सकता है.. दिल्ली-मुंबई में हमले की गीदड़भभकी देकर घर में घिरे पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित, देश के लोगों ने कहा- ‘पागल’
- इंदौर में ड्रेनेज लाइन को लेकर बवाल: पार्षद की बिना अनुमति डाली 500 मीटर लाइन, निगम इंजीनियरों पर लेनदेन के आरोप
- 24-मंजिला ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, एक महिला की हुई मौत
