भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर सभी संबंधित और प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अग्रिम तैयारियां करने के साथ ही आवश्यक संसाधनों को पहले से जुटाकर तैनात रखने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: एमपी वालों हो जाओ सावधान! अगले 48 घंटे जमकर बरसेंगे बादल, 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विशेष रूप से आज शुक्रवार की शाम भारी बारिश की चेतावनी और कल शनिवार दोपहर उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत व बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m