उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर में बीते दिनों एक विधवा ने अपने बेटे के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं इस मामले में जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें महिला और एक युवक कमरे से नग्न अवस्था में दौड़ते हुए नजर आए। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

युवक ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

बता दें कि मोतीनगर में हुए इस घटना के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ने बांदरी थाना क्षेत्र के गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले में परिजन ने चक्काजाम कर विरोध किया था। उन्होंने मृतक पर झूठा केस दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया था। 

वीडियो के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया

इसी बीच गुरुवार रात दो वीडियो सामने आए हैं। जिनमें एक वीडियो में महिला नग्न अवस्था और एक युवक अर्धनग्न अवस्था में अलग-अलग दिशा में भागते हुए नजर आ रहे हैं। इन वीडियो को दुष्कर्म के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है। 

यह भी पढ़ें: आधी रात घर की बंजी घंटी, बेटा समझकर मां ने खोला दरवाजा, अकेला देख दोस्त की बिगड़ी नियत, कुंडी लगाकर पूरी रात…

यह भी पढ़ें: दोस्त की मां से दुष्कर्म के आरोपी ने की खुदकुशी! फंदे पर लटका मिला शव, मृतक के परिजन ने झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H