चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बहुत अधिक ठंडी होने के कारण शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है। यूटी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूल 19 जनवरी से दोबारा खुलेंगे। इस दौरान 23 जनवरी तक स्कूलों की टाईमिंग शिफ्ट के अनुसार बदली गई है। इस निर्णय के बाद से बच्चों को अब राहत मिलेगी।
जारी आदेशों के अनुसार सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में छात्रों की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होंगी, जबकि शिक्षकों और स्टाफ का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह की शिफ्ट (कक्षा 6 और उससे ऊपर) सुबह 9 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक चलेगी। इस शिफ्ट में स्टाफ सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक उपस्थित रहेगा।

वहीं, शाम की शिफ्ट में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इस दौरान स्टाफ का समय सुबह 10:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक रहेगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल मौसम को देखते हुए अस्थायी रूप से लागू की गई है। आपको बता दें कि इसके पहले शीतकालीन छुट्टी की घोषणा की गई थी, लेकिन ठंडी को देखते हुए यह छुट्टी बढ़ाई गई अब कल से फिर से बच्चों के स्कूल खुलेंगे।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

