Rajasthan News: उदयपुर मार्ग पर चित्तौड़गढ़ के उपनगरीय क्षेत्र संती में सांवरिया चिकित्सालय के सामने स्थित होटल आराधना के बाहर शनिवार देर रात्रि फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में दो जने घायल हो गए, जिनमें से एक घायल युवक को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है।

घायल युवक ने पिता पर मारपीट एवं फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में 10 जनों को हिरासत में लिया है, जिनमें घायल युवक का पिता भी शामिल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भदेसर क्षेत्र के नरधारी निवासी हाल चित्तौड़गढ़ निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ वीपी सिंह का अपने परिजनों से पिछले दो वर्षों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।
गत वर्ष अप्रैल माह में उसके पिता भंवर सिंह एवं पत्नी लीला कंवर ने पुत्र को संपत्ति से बेदखल करते अपनी संपत्ति का वितरण अन्य संतानों में कर दिया था, जिसकी सार्वजनिक सूचना भी जारी की गई थी। इसके बाद बीपी सिंह का होटल आना-जाना बंद हो गया था। बताया जाता है कि शनिवार रात्रि करीब 11 बजे वीपी सिंह कार से अपने दो तीन साथियों के साथ होटल आराधना पहुंचा, जहां उसके पिता के वाहन चालक चमकोर सिंह से कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान होटल में मौजूद भंवर सिंह के सुरक्षा गार्ड देवेन्द्र सिंह, जो सेना के पूर्व सैनिक हैं और जिनके पास रिवाल्वर का लाइसेंस है, शोर सुनकर नीचे आए। आरोप है कि वीपी सिंह व उसके साथियों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके चलते देवेन्द्र सिंह ने अपने बचाव में दो राउंड फायर किए। एक गोली वीपी सिंह के पैर में लगी, वहीं चमकौर सिंह भी गारपीट में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार होटल के बाहर व अंदर तोड़फोड़ भी हुई है। घटना के बाद चिकित्सालय के बाहर भी दोनों पक्षों में कहासुनी होने की बात सामने आई है।
पढ़ें ये खबरें
- लक्ष्मी पंचमी आज: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और धन-समृद्धि पाने के खास उपाय
- ‘हर चीज पर राजनीति ठीक नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता मेट्रो में देरी पर बंगाल सरकार को लगाई फटकार
- कोई इतनी बेवकूफी कैसे कर सकता है.. दिल्ली-मुंबई में हमले की गीदड़भभकी देकर घर में घिरे पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित, देश के लोगों ने कहा- ‘पागल’
- इंदौर में ड्रेनेज लाइन को लेकर बवाल: पार्षद की बिना अनुमति डाली 500 मीटर लाइन, निगम इंजीनियरों पर लेनदेन के आरोप
- 24-मंजिला ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, एक महिला की हुई मौत

