Rajasthan News: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं की जांच छात्रों से करवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि पिछले सप्ताह एक वीडियो सामने आया था, जिसमें विश्वविद्यालय की परीक्षा कॉपियां जांचते हुए कुछ युवक-युवती नजर आए थे। वीडियो वायरल होते ही विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा मच गया।

मामले को लेकर छात्र संगठनों एबीवीपी और एनएसयूआई ने कड़ा विरोध जताया। दोनों संगठनों का कहना है कि इस तरह की अनियमितता मेहनती और योग्य छात्रों के भविष्य के साथ सीधा अन्याय हैं। विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू की।
शिक्षक और छात्रों की हुई पहचान
जांच के दौरान नागौर के एक शिक्षक की पहचान की गई है, जिन पर कॉपियां छात्रों से जांचवाने का आरोप है। इसी के साथ ही वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे एक युवक और एक युवती की भी शिनाख्त कर ली गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। परीक्षा नियंत्रक सुनील कुमार टेलर ने कहा कि यह कृत्य विश्वविद्यालय के परीक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
जानें क्या है मामला
वायरल वीडियो में बीए प्रथम वर्ष, सेमेस्टर-2 के हिस्ट्री ऑफ इंडिया विषय की उत्तरपुस्तिकाएं साफ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में परीक्षा की तारीख, विषय का नाम और विश्वविद्यालय का लोगो भी नजर आता है। बताया जा रहा है कि उत्तर वही हैं, जो 12 नवंबर को हुई परीक्षा में पूछे गए थे। वीडियो में युवक और युवती कॉपियां जांचते हुए जवाब पढ़ रहे थे और परीक्षार्थियों के उत्तरों पर मजाक करते भी दिखाई दिये थे।
पढ़ें ये खबरें
- Bilaspur Highcourt News : ट्रांसफर आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, 3 साल से चल रहा स्टे भी समाप्त
- बिरनपुर में राहुल गांधी के नाम से जल रही ज्योत : मां शक्ति मंदिर में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेसियों ने की विशेष प्रार्थना, गलतियों के लिए मांगी क्षमा
- लक्ष्मी पंचमी आज: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और धन-समृद्धि पाने के खास उपाय
- ‘हर चीज पर राजनीति ठीक नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता मेट्रो में देरी पर बंगाल सरकार को लगाई फटकार
- कोई इतनी बेवकूफी कैसे कर सकता है.. दिल्ली-मुंबई में हमले की गीदड़भभकी देकर घर में घिरे पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित, देश के लोगों ने कहा- ‘पागल’
