चंडीगढ़। मान सरकार ने कैबिनेट में अहम फैसला लिया है। अब पूरे राज्य में भगवान राम के जीवन पर आधारित ‘हमारे राम’ नाटक के 40 शो आयोजित करने का निर्णय लिया है। खास बात ये है कि इन कार्यक्रमों में देश के कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी है।
इसके साथ ही मान सरकार ने बच्चों में योगा अभ्यास के लिए एक हजार नए योगा टीचरों की भर्ती को भी मंजूरी दी है। सीएम योगशाला प्रोजेक्ट के तहत पहले से कार्यरत 635 योगा ट्रेनरों के अलावा अब 1000 और योगा ट्रेनर नियुक्त किए जाएंगे।

चयनित ट्रेनरों को पहले आठ महीने की फील्ड ट्रेनिंग दी जाएगी, इस दौरान उन्हें 8 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें 25 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
- सुरक्षा में बड़ी सेंध! दुबई जा रहे यात्री के बैग से निकला तमंचा, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
- करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास कार्यों की समीक्षा, कई मुद्दों पर दिया बड़ा बयान
- घरेलू रसोई और छोटे व्यापारियों पर…गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर यशपाल आर्य का सरकार पर निशाना, कर डाली ये मांग…
- हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत, पुरानी पेंशन योजना लागू ….आदेश जारी
- Bihar Cabinet Expansion: बिहार में जल्द बदलेगी सरकार की तस्वीर, कैबिनेट विस्तार को लेकर डेट- फॉर्मूला तय!
