पठानकोट : पठानकोट से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद अब पठानकोट के एक कॉलेज को भी बम की धमकी मिली है। ताजा मामला गांव बहादुरपुर में मौजूद डिग्री कॉलेज फॉर विमेन से जुड़ा है, जहां धमकी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। जैसे ही यह खबर फैली सभी में डर का माहौल पैदा हो गया।
अफरा-तफरी के बीच में सभी को सुरक्षित करना पहली प्राथमिकता रही। कॉलेज प्रशासन को बम की धमकी की जानकारी मिलते ही तुरंत सुरक्षा के कदम उठाए गए। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कॉलेज को तुरंत बंद कर दिया गया और सभी स्टूडेंट्स को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

धमकी की खबर मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इस दौरान कॉलेज कैमस की जांच शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है। हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है और लोगों को अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है। इसके पहले पंजाब में लगातार बस से उड़ाने की धमकी मिल रही है। इसके पहले स्कूल, कोर्ट परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद टीम जांच में जुट गई थी।
- Morning News Brief: आशा भोसले का निधन; पीएम मोदी बोले- TMC ने मदरसों को ₹6000 करोड़ दिए; सीएम फडणवीस का दावा-कांग्रेस में राहुल गांधी को हटाने की तैयारी चल रही
- 13 April History: भारत बना पहले एशिया कप का चैम्पियन, श्रीदेवी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
- 13 April 2026 Horoscope : इन राशियों के जातकों का दिन रहेगा मिला-जुला, कुछ को मिलेगा लाभ, जानिए अपना राशिफल
- 13 April 2026 Panchang : बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 13 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
