पंजाब पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले ही दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि राज्य के विभिन्न इलाकों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने बब्बर खालसा के सदस्य शरणप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही एक सुरक्षा प्रतिष्ठान पर होने वाले संभावित हमले को टाल दिया। शरणप्रीत सिंह, तरन तारन के दिनेवाल गांव का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शरणप्रीत के पास से एक हथगोला, नौ एमएम की एम ग्लॉक पिस्तौल, पांच कारतूस और 65 ग्राम आईईसी (मेथाम्फेटामाइन) मादक पदार्थ जब्त किया गया।

डीजीपी यादव ने पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक और बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि होशियारपुर पुलिस ने जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस के साथ संयुक्त अभियान में बीकेआई के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आरडीएक्स आधारित 2.5 किलोग्राम का एक विस्फोटक उपकरण और कारतूसों के साथ दो पिस्तौल जब्त की गईं।
पुलिस महानिदेशक यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस आतंकी नेटवर्क का संचालन अमेरिका स्थित बीकेआई के संचालकों द्वारा किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद आईईडी आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर लक्षित आतंकी हमले के लिए तैयार किया गया था।’’
इस संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ होशियारपुर के गढ़शंकर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिलजोत सिंह सैनी, हरमन उर्फ हैरी, अजय उर्फ मेहरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंधोला के रूप में हुई है।’’
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शरणप्रीत विदेश में बैठे बीकेआई के आतंकियों निशान सिंह उर्फ निशान जौरियन, आदेशबीर सिंह उर्फ आदेश जमराई और सिमरनजीत सिंह उर्फ सिम्मा देओल के आदेश पर काम कर रहा था।
- राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर: डीके शिवकुमार का दावा-4 लोग आए थे, दो हिरासत में
- बिना नोटिस निगम की कार्रवाई या वसूली का खेल ? बेसमेंट सील करने से पहले एजेंट की डील, रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप
- दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बना भारत, Delhi Metro में यात्रियों की संख्या में उछाल, 2025 में 235.8 करोड़ का आंकड़ा पार
- ना शतक, ना 6 छक्के, IPL 2026 में Chris Gayle का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं 14 साल के Vaibhav Suryavanshi, खुद किया ऐलान …
- Durg-Bhilai-Rajnandgoan News Update: बेमेतरा के ढाबे में होती था समोदा के अफीम की सप्लाई… 580 करोड़ का बजट पेश करेंगी दुर्ग महापौर… निगम जोन के 10 बड़े बकायादारों के नाम होंगे सार्वजनिक… 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन आज से… जनगणना 2027 का प्रथम चरण 1 मई से… एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान 16 से…

