अमृतसर। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड और कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ पंजाब पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है। श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने गोल्डी बराड़ के माता-पिता को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जबरन वसूली (फिरौती) के एक पुराने मामले में की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह और माता प्रीतपाल कौर को पुलिस ने अमृतसर में एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। ये दोनों श्री मुक्तसर साਹਿब के आदेश नगर (कोटकपूरा रोड) के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी 3 दिसंबर 2024 को श्री मुक्तसर साहिब के थाना सदर में दर्ज एक एफआईआर (नंबर 157) के सिलसिले में हुई है। इस मामले की शिकायत शिक्षा विभाग में 33 साल से कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी ने की है उसका आरोप है कि नवंबर 2024 में उसे एक इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी।

फोन करने वाले ने खुद को बंबीहा ग्रुप से जुड़ा बताकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4), 351(1) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया था।
- माओवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा, SOG जवान को अपनी ही बंदूक से लगी गोली
- सिवनी में बदमाशों के हौसले बुलंद: मंदिर जा रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई-बहन को पीटा, कपड़े भी फाड़े
- यहां तो अपने ही कातिल हैं! सूटकेस में मिली महिला की लाश, दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप, खूनी की तलाश में खाकी
- ओडिशा सरकार का यू-टर्न, विवादित विधायकों की सैलरी बढ़ोतरी बिल लिया वापस
- Rajasthan News: राजस्थान में फ्री इलाज को लेकर आई बड़ी खबर: छुट्टी के दिन भी 43 हजार लोगों का हुआ उपचार, जानें आपके कार्ड पर अब क्या है नया अपडेट!

