कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
बीजेपी कार्यालय के अटल सभागार में होगा बजट का लाइव प्रसारण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आज रविवार 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। इस साल का बजट कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। वित्त मंत्री सीतारमण का यह लगातार 9वां बजट भाषण होगा। सरकार के कैलेंडर के अनुसार, वित्त मंत्री लोकसभा में सुबह 11 बजे अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। इस मौके पर बीजेपी कार्यालय में अटल सभागार में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सुना जाएगा, जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी।
शिव विवाह रथ को हरी झंडी दिखाएंगे दिलीप जायसवाल
महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के संयोजक सह विधायक डॉ. संजीव चौरसिया आज रविवार 01 फरवरी को संवाददाता सम्मेलन कर महोत्सव से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत जानकारी देंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर2 बजे खाजपुरा शिव मंदिर के पास होगी। इस मौके पर बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल शिव विवाह रथ को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, समय दोपहर 2 बजे
कांग्रेस कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। इस दौरान कांग्रेस के नेता मीडिया के समक्ष मौजूदा राजनीतिक हालात पर अपनी बातों को रखेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन विस्तार के साथ-साथ प्रदेश में घट रही घटनाओं और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर चर्चा की जा सकती है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी मीडिया प्रतिनिधियों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, समय दोपहर 3 बजे
राजद कार्यालय में आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस दौरान पार्टी के नेता व पदाधिकारी मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर अपनी बातों को मीडिया के सामने रखेंगे। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नेता व पदाधिकारी प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियां, संगठन विस्तार के साथ-साथ प्रदेश में घट रही घटनाओं और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर अपनी बात रख सकती है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी मीडिया प्रतिनिधियों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें- रतनपुर में जन संवाद, एसपी ने सुनीं शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


