सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल कल शनिवार की देर रात 11 बजे एक तेज रफ्तार थार ने 5 लोगों को कुचल दिया। इस घटना में कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
वहीं, घटना को अंजाम देनेके बाद थार चालकर थार लेकर मौके से फरार हो गया। फिर कुछ दूर आगे जाने के बाद वह अपनी थार को एक मुहल्ले में छोड़कर खुद फरार हो गया। पुलिस ने थार को अपने कब्जे में ले लिया है और गाड़ी के मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है।
घटना छतैनी थाना छेत्र के बरियारपुर नेशनल हाइवे पर की है। घटना को लेकर छतौनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि, छतौनी थाना इलाके में एक थार गाड़ी ने ई-रिक्शा को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे ई-रिक्शा के परखच्चे तक उड़ गए। इस घटना में 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


