दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र सरकार का आगामी बजट विकसित भारत की संकल्पना को और सशक्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला केंद्र सरकार का बजट भारत को वर्ष 2047 तक एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र बनाने में भी सहयोग देगा। यह बजट देश की आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम होगा। मुख्यमंत्री का मानना है कि केंद्र के बजटीय प्रावधानों का सकारात्मक प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी की विकास योजनाओं पर भी पड़ेगा।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया है कि आगामी केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ दिल्ली की विकास योजनाओं को भी गति देगा, जिसमें यमुना सफाई और मेट्रो विस्तार जैसी परियोजनाओं में केंद्रीय सहयोग शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। ऐसे में यह उम्मीद स्वाभाविक है कि आने वाला केंद्रीय बजट दिल्ली के समग्र विकास को नई गति देगा और विकसित भारत के साथ-साथ विकसित दिल्ली की सोच को भी और पंख लगाएगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत को वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के विजन पर कार्य कर रहे हैं। इस दिशा में बुनियादी ढांचे का विकास और तकनीकी प्रगति केंद्र सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार का बजट राष्ट्रीय राजधानी विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में भी सहयोग प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री के अनुसार केंद्र सरकार पहले से ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभा रही है। यमुना की सफाई के लिए चल रहे प्रोजेक्ट्स और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में केंद्रीय सहयोग मिल रहा है। इसके अतिरिक्त दिल्ली मेट्रो के आगामी चरणों के विस्तार में भी केंद्र की वित्तीय सहभागिता बनी हुई है।
सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं दिल्ली में भी प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी पहल स्वच्छ ऊर्जा, बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दे रही है, जिससे दिल्ली जैसे महानगर को भी लाभ मिल रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


