अविनाश श्रीवास्तव,रोहतास। जिला व्यवहार न्यायालय सासाराम में पदस्थापित पांच न्यायालय कर्मी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इनके सेवानिवृत होने पर जिला व्यवहार न्यायालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी गई। सेवानिवृत होने वाले कर्मियों में विनोद सिंह क्लर्क, ऑफिस अटेंडेंट राजेंद्र प्रसाद सिंह, ऑफिस अटेंडेंट सुरेश प्रसाद, ऑफिस अटेंडेंट विंध्याचल विश्वकर्मा एवं राजबली सिंह शामिल हैं।

प्रधान जिला जज ने किया सम्मानित

विदाई समारोह के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार जैन ने सभी पांचो कर्मीयों को बुके, अंग वस्त्र एवं ट्रॉली बैग देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के संबोधन में जिला जज ने कहा कि सेवानिवृत सभी कर्मीयों ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय न्यायालय की सेवा में दिया है, जिसके लिए वे एवं उनका पूरा परिवार सम्मान का पात्र है। साथ हीं न्यायालय परिवार भी इनके योगदान का हमेशा आभारी रहेगा और हमारी कामना है कि इनका पूरा परिवार खुशहाल रहे।

कार्यक्रम के दौरान भावुक हुए लोग

वहीं विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत कर्मियों के साथ-साथ पूरा न्यायालय परिवार भावुक हो गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ सेवानिवृत कर्मियों ने अपने खट्टे मीठे अनुभव शेयर किये तथा पूरे न्यायालय परिवार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- ‘बीमारी पुरानी है, ठीक होने में समय लगेगा’, दरभंगा में भ्रष्टाचार, फर्जी कागजात और पुलिस हस्तक्षेप को लेकर डिप्टी CM विजय सिन्हा का स्पष्ट संदेश