राजनांदगांव। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला पंजीबद होने के बाद से ही आरोपी अपने सकुनत से फरार था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में तकनीकी साधनों के प्रयोग से आरोपी का पता तलाश किया गया, आरोपी तीर्थराज पाण्डे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया.
यह भी पढ़ें : CG News : BJP दफ्तर में तीन माह बाद फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, 3 से 6 फरवरी तक मंत्री सुनेंगे समस्याएं
सोमनी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीसीपीडब्लु योजर्न्तगत भारत सरकार ग्रह मंत्रालय के एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा सायबर पोर्टल के माध्यम से प्रेषित सायबर टिप लाईन सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चो से सबंधित किये जा रहे अपराधो की रोकथाम हेतु आरोपियों के विरूद्ध किये जा रहे कार्यवाही के तहत आरोपी तीर्थराज पाण्डे द्वारा सोशल मीडिया फेशबुक के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड किया गया था जिस पर थाना सोमनी में धारा 67 (बी) आई टी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था,

आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व सिम को जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी तीर्थराज पाण्डे पिता विश्वनाथ पाण्डे उम्र 43 साल निवासी ग्राम लखनपुर थाना व पोस्ट सांगीपुर तहसील लालगंज अझारा जिला प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश को गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.
आधा दर्जन पटवारियों का कलेक्टर ने किया तबादला
राजनांदगांव। लंबे समय से एक ही हल्के में जमे पटवारियों का कलेक्टर ने तबादला कर दिया है. वही एक पटवारी को अतिरिक्त प्रभार देने के साथ छह अन्य पटवारियों का हल्का बदल दिए जाने से हड़कंप मचा हुआ है.
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने 30 जनवरी को आदेश जारी कर ऐश्वर्य मिश्रा पहन. 29 तहसील राजनांदगांव को यथावत रखते हुए पहन 36 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं. वहीं सनद कुमार विश्वास हल्का नंबर 58 से तहसील राजनांदगांव को पहनं 30, तहसील राजनांदगांव किया गया हैं. अनुराग शुक्ला पहनं 64 को अतिरिक्त प्रभार 63 देकर पहनं 32, तहसील राजनांदगांव में स्थानांतरित किया है.
वहीं नीरज श्रीवास्तव पहनं क्रमांक 06 अतिरिक्त प्रभार 07 तहसील राजनांदगांव देकर उनका पहनं 58, तहसील राजनांदगांव में भेजा गया है. विकास वासनिक प.ह.न. 30 तहसील राजनांदगांव प.ह.न. 63 तहसील राजनांदगांव भेजा गया. हेमंत वर्मा प.ह.न. 32 तहसील राजनांदगांव को प.ह.न. 64 तहसील राजनांदगांव और महेन्द्र सिन्हा प.ह.न. 36 तहसील राजनांदगांव क्रमांक 06 अतिरिक्त प्रभार 07 तहसील राजनांदगांव में भेजा गया है.
शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 15 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम से मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण में प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि आरोपी द्वारा शेयर मार्केट में निवेश कर एक वर्ष में रकम दोगुनी करने का लालच देकर अलग-अलग तिथियों में कुल 15 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए.
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा संबंधित बैंक खातों का विवरण प्राप्त कर आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी. आरोपी घटना के बाद बैंगलौर, रायपुर, बिलासपुर एवं जांजगीर में लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा था.
इसी दौरान आरोपी के मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा में मौजूद होने की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया. आरोपी के कब्जे से एचडीएफसी बैंक के करंट अकाउंट का एक चेक जप्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रकाश सिन्हा उम्र 32 वर्ष पिता पुनारद सिन्हा निवासी फेस-2, एफ-50, वुड आयलैंड सोसायटी, महादेव घाट, अमलेश्वर बताया जाता है.
हुक्का पिलाने वाले होटल संचालक सहित 11 लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई
राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान होटल में हुक्का पिलाने वाले होटल संचालक सहित हुक्का पीने वाले कल 11 लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू से मिली जानकारी के अनुसार 30 जनवरी की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि मोहारा बायपास स्थित होटल गोल्डन में कुछ व्यक्तियों द्वारा हुक्का पिया जा रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा होटल गोल्डन में दबिश दी मौके पर कुछ व्यक्ति हुक्का का सेवन करते पाए गए.
होटल संचालक से हुक्का पिलाने/ उपलब्ध कराने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. मौके पर उपस्थित सभी व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना बसंतपुर लाया गया. थाना बसंतपुर में धारा 21 (1), 21 (2) सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद ( विनियमन ) अधिनियम कोटपा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.
घटनास्थल से निम्न सामग्री जप्त की गई जिसमें 6 नग विभिन्न आकार के हुक्का, 6 हुक्का नग पाइप, तंबाकू / फ्लेवर के कुल 29 पैकेट मिंट अफजल, कीवी अफजल, फ्रेजर अलादीन, वाइट रोज अफजल, जाफरान अफजल, रमडे, चीफ कमिश्नर, स्पेशल अफजल, वालिना आदि. होटल संचालक सहित कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया, जिनमें अन्य जिलों एवं अन्य राज्य (महाराष्ट्र) के व्यक्ति भी शामिल हैं. सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया. प्रकरण जमानतीय होने से आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
लाखों का वाटर एटीएम हुआ कबाड़
राजनांदगांव। शहर में लाखों रूपए की लागत से आधा दर्जन वाटर एटीएम लगाया गया था. कुछ साल चलने के बाद वाटर एटीएम का मेटेनेंस नही किए जाने के कारण वह कबाड़ हो गया है. हालात यह है कि निगम द्वारा खर्च किए गए लाखों रूपए के अस्तित्व का लेकर अब सवाल खड़े होने लगे है.
शहर में लगाए गए अलग अलग वाटर एटीएम का जायजा भी लिया. इस दौरान सभी एटीएम बंद पाए गए है. शहर के नया बस स्टैंड, नगर निगम, चौपाटी, जिला अस्पताल परिसर में वाटर एटीएम लगाया गया है, जो सालों से बंद हो गया है. बीते गर्मी सीजन में लोगों को उम्मीद कि निगम वाटर एटीएम का सुधार कराएंगे. लेकिन भीषण गर्मी में भी लोगों को राहत नही मिली है. जबकि शहर के सटीक स्थानों पर निगम ने मशीन लगाया है, जहां रोजाना आम लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है. लेकिन लोगों को गुस्सा बंद पड़े मशीनों को देखकर फूटने लगा है.
जानकारी नगरनिगम द्वारा सभी एटीएम मशीन के संचालन के लिए किसी निजी कंपनी को ठेके पर दिया गया है. लेकिन ठेका कंपनी द्वारा ठेका अवधि के बीच ही मेटेनेंस से हाथ खड़े कर चुके है. जिसके चलते आम लोगों को कौडी का लाभ नही मिल रहा है. असामाजिक तत्व और पोस्टरों से पटा पड़ताल में पाया गया कि शहर में लगा वाटर एटीएम शुध्द पानी तो नही उगल रहा है. जबकि यहां शराबियों ने बसेरा बना लिया है.
वहीं लोग इसका उपयोग बैनर पोस्टर के लिए करने लगे हैं. अफसरों ने तामझाम के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों में वाटर एटीएम लगाया था. वाटर एटीएम लगाने लाखों रुपये खर्च किए गए. यहीं नहीं मेंटेनेंस के नाम पर भी लाखें रुपये फूंक गए. इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. वाटर एटीएम में तकनीकी खराबी आने के बाद अफसर इसे मेंटनेंस कराने के बजाय मुंह फेर लिया हैं.
कराएंगे शुरू : राजनांदगांव नगर निगम जल विभाग, प्रभारी, सुनील साहू ने बताया कि शहर के कुछ एटीएम खराब होने की जानकारी मिली है. इस संबंध में जानकारी ली जाएगी और सभी एटीएम मशीन को सुधारा जाएगा.
बोर्ड परीक्षा टाप करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा डॉ. अम्बेडकर एवं सावित्री बाई फूले स्मृति पुरस्कार
राजनांदगांव। भारतरत्न डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी एवं भारत की प्रथम महिला आध्यापिका सावित्री बाई फूले जी की स्मृति में क्रमशः 12वीं बोर्ड एवं 10वीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में राजनांदगॉव जिला स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अब प्रतिवर्ष पुरस्कृत किया जाएगा. उक्ताशय की घोषणा राजनांदगंव महापौर मधुसूदन यादव एवं राजनांदगॉव बौद्ध समाज के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार भालाधरे के साथ अपने निज निवास में विचार विमर्श के बाद की.
महापौर ने बताया है कि वर्तमान शिक्षा सत्र 2025-26 से, जिले के मेधावी छात्रों को यह पुरस्कार देना प्रारंभ किया जायेगा, जिसमें 12वीं बोर्ड में जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त डॉ. करने वाले विद्यार्थी को भारतरत्न बाबा साहब अम्बेडकर स्मृति पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा जिसके अंतर्गत दस हजार रूपये का नगद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह दिया जायेगा. इसी प्रकार कक्षा 10वीं बोर्ड में जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भारत की प्रथम महिला अध्यापिका सावित्री बाई फूले की पुण्यस्मृति में दस हजार रूपये का नगद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया जायेगा.
उक्त पुरस्कार राशि संस्कारधानी के वरिष्ठ अध्यापक तथा बौद्ध समाज राजनांदगॉव के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार भालाधरे के सौजन्य से प्रतिवर्ष प्रदान की जायेगी और जिसे हर साल 15 अगस्त अथवा 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा महापौर मधुसूदन यादव के हाथों जिले के दो मधावी छात्रों को प्रदान किया जाएगा.
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत
राजनांदगांव। ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है जीआरपी ने मर्ग कायम कर लिया है. मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. जीआरपी राजनांदगांव से मिली जानकारी के अनुसार हादसा 30 जनवरी को हुआ. राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के समीप पटरी पार करते हुए 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति दूरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आ गया. वह ट्रेन के इंजन में ही फंस गया. मृतक लगभग 5 फीट 5 इंच कद का है. उसने काला लोवर और काले रंग का जैकेट पहना हुआ है.
गणतंत्र दिवस पर कृषि विभाग की झांकी रही प्रथम स्थान पर
राजनांदगांव। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में योजनाओं शासन की जनकल्याणकारी आधारित कृषि विभाग की चलित झांकी पर प्रथम स्थान पर रही.
कृषि विभाग द्वारा पर्यावरण को दूषित करने वाले प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग से चलित झांकी तैयार की गई थी. झांकी में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों की आर्थिक समृद्धि, नमो ड्रोन दीदी के माध्यम से महिला कृषकों को तकनीकी दक्षता के साथ आय का विकल्प, प्राकृतिक कृषि पद्धति के विभिन्न आयाम का जीवंत प्रदर्शन किया गया था.
नीरज यादव भाजपा से निलंबित किए गए
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने डोंगरगढ़ के भाजपा नेता नीरज यादव द्वारा सोशल मीडिया में की गई अमर्यादित टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है.
राजपूत ने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओ द्वारा वरिष्ठ नेताओ के प्रति अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा ही पार्टी की पूंजी है, इसलिए किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बिलकुल बर्दाश्त नही जाएगी. इसके साथ ही कोमल सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से बातचीत में संगठन के प्रति विरोधाभास टिप्पणी से बचने की नसीहत दी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


