Bihar Crime: बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र कहा है, जहां कल शनिवार की शाम कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने जांच के लिए घटनास्थल एफएसएल की टीम को भी बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुछ अहम सबूत एकत्र किए हैं, जिससे हत्यारों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल सकें। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि उनके हाथ कुछ जरूरी सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना को लेकर मसौढ़ी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-2) कन्हैया सिंह ने बताया कि, पुलिस को संध्या समय सब्जी मंडी के पास युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने पुष्टि की है कि अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आपसी रंजिश का मामला है या किसी विवाद का नतीजा?

ये भी पढ़ें- Bihar News: मोतिहारी में तेज रफ्तार थार ने 5 लोगों को कुचला, सभी की….