परवेज खान, शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना के सामने वाहन चेकिंग के दौरान चालानी कारवाई को लेकर पुलिस आरक्षक एवं जाटव समाज के ग्रामीणों में जमकर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। घटना में एक आरक्षक के सिर में चोट भी आई है। वहीं पुलिसकर्मियों पर कारवाई मांग को लेकर जाटव समाज के लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।
भाजपा जिला अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे
ग्रामीण जाटवों का कहना था कि बाइक पर उनकी गर्भवती महिला बैठी थी जिसके साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है। खास बात यह है कि धरने पर बैठे जाटव समाज के पक्ष में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव भी मौके जा पहुंचे ओर थाना प्रभारी को सस्पेंड और जिम्मेदार आरक्षकों पर एफआईआर के आदेश देते नजर आए। हालांकि घटना को लेकर अबतक पुलिस की ओर से अबतक कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।
थाने के सामने वाहन चेकिंग पॉइंट
जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग अभियान के तहत रन्नौद थाना पुलिस द्वारा थाने के सामने वाहन चेकिंग पॉइंट लगाया हुआ था। इसी दौरान मनोज जाटव गर्भवती महिला को बैठाकर जब चेकिंग पॉइंट से गुजर रहा था तो उसे बिना हेलमेट बाइक चलाने पर रोका गया और चालान बनाया गया। इस दौरान मनोज ने विरोध किया, साथ ही अपने भाई नीलेश जाटव को मौके पर बुला लिया और विवाद इतना बढ़ा की मारपीट हो गई।
मासूम चीखा… दरिंदा बौखलाया और कर दी हत्याः शव को दृश्यम मूवी की तरह दीवार में चुनवाने थी प्लानिंग
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


