Adampur Airport Renamed: जालंधर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले आदमपुर एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. एयरपोर्ट परिसर में ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट’ नाम के बोर्ड लगा दिए गए हैं. श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री आज प्रमुख धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे.
Also Read This: जालंधर पहुंचेगें पीएम मोदी: गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 3.45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां पंजाब भाजपा की वरिष्ठ लीडरशिप उनका स्वागत करेगी. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर के जरिए पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे. प्रधानमंत्री यहां करीब 40 मिनट तक रुकेंगे. इस दौरान वे पंजाब को कई सौगातें देंगे.
Also Read This: जालंधर : PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी भरे ई-मेल, मोदी के दौरे का जिक्र
डेरा सचखंड बल्लां से प्रधानमंत्री आदमपुर एयरपोर्ट का नाम औपचारिक रूप से ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट’ रखने की घोषणा करेंगे. इसके साथ ही लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल भवन का वर्चुअल उद्घाटन भी किया जाएगा.
वहीं जालंधर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक केडी भंडारी ने बताया कि पार्टी नेता आदमपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे और उनके साथ डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे. भाजपा नेताओं ने इसके लिए खास तैयारियां कर ली हैं.
Also Read This: बुलंदशहर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6650 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


