वीरेंद्र कुमार, नालंदा। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार के पूर्व वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं बिहारशरीफ से भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026 को देश के समग्र विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती देने वाला बजट बताया।

डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित है। उन्होंने बताया कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, स्टार्टअप, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है।

डॉ. सुनील कुमार ने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 का इंतजार किए बिना ही विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

भाजपा नेताओं ने बजट को आत्मनिर्भर भारत, मजबूत अर्थव्यवस्था और उज्ज्वल भविष्य का स्पष्ट रोडमैप बताया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बजट के समर्थन में जोरदार नारे भी लगाए गए।

ये भी पढ़ें- ‘बाजार में हाहाकार’, कांग्रेस ने बजट को बताया प्रलयकारी, कहा- देश में पहली बार ऐसा हुआ….,राजद की भी प्रतिक्रिया आई सामने