Union Budget 2026-27. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्त वर्ष-2026 का बजट (Union Budget 2026-27) पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड लगातर 9वीं बार बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. जिससे उत्तराखंड के टूरिज्म को भी फायदा मिलेगा. बजट में उत्तराखंड में माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाने की घोषणा की गई है.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘हम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में, साथ ही पूर्वी घाट की अराकू घाटी और पश्चिमी घाट में इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करेंगे. ओडिशा, कर्नाटक और केरल में मुख्य घोंसले बनाने वाली जगहों पर कछुओं के लिए ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे. इसके बाद उत्तराखंड में माउंटेन ट्रेल्स का फायदा बाइकिंग के क्षेत्र में मिलेगा.’
इसे भी पढ़ें : Union Budget 2026-27 : सीएम धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी बधाई, कहा- ये विकासोन्मुखी और समावेशी बजट
बजट घोषणा के मुताबिक दुनियाभर में सम्मान हासिल कर चुकी प्राचीन योग पद्धति और आयुर्वेद पर जोर दिया जाएगा. तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान बनाए जाएंगे. उत्तराखंड को भी इसका फायदा मिल सकता है. सरकार पहले ही गुरुकुल में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर चुकी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


