अमृतसर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व और पंजाब सरकार पर तीखे आरोप लगाए।
उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों को निशाने पर लिया। डॉ. सिद्धू ने राजा वडिंग को ‘अब तक का सबसे अक्षम और भ्रष्ट प्रदेश अध्यक्ष’ करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ आपसी समझ बनाकर कांग्रेस को कमजोर किया है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विपक्षी ताकतों के साथ मिलकर भीतरघात करते रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके उलट, ऐसे नेताओं को बड़े पदों से नवाजा गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की गई, अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा खुलेआम पार्टी नेतृत्व को चुनौती देने के बावजूद उन पर कोई एक्शन नहीं हुआ।

डॉ. सिद्धू ने कहा कि खनन व शराब नीति जैसे अहम मुद्दों पर मौजूदा सरकार की मंशा संदिग्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन का उपयोग विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य के बजाय मुफ्त सुविधाओं में किया जा रहा है, जिससे पंजाब की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब वह राजनीति से हटकर एक एनजीओ के माध्यम से पंजाब के लोगों की सेवा करेंगी।
- PM मोदी के दौरे से पहले नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस से इस्तीफा : प्रधानमंत्री की तारीफ की, राजा वड़िंग पर लगाए सांठगांठ के गंभीर आरोप
- छत्तीसगढ़ : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, झारखंड के सबसे बड़े नशीले इंजेक्शन सप्लायर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 7.50 लाख का माल जब्त
- औरंगाबाद में एक ही गांव की चार नाबालिग की संदिग्ध मौत, जहर खाने की बात आई सामने, जांच में जुटी पुलिस
- सुरक्षा बलों ने घने जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का बड़ा डंप किया बरामद, प्रेशर कुकर आईईडी को मौके पर किया नष्ट…
- ‘महंगाई को कंट्रोल करने का कोई उपाय नहीं…’, 2026-27 बजट को लेकर खरगे का बयान, बोले- मोदी सरकार के पास नए आइडिया हो गए खत्म


