अनिल मालवीय, इछावर। शासकीय विभागों में भी एआई की धमक बढ रही है। सरकारी कार्यालयों में समय की बचत और कार्य की उत्पादता बढाने ओर पारदर्शिता बढ़ाने की मंशा से अधिकारी-कर्मचारियों को एआई टूल्स ट्रेनिंग दी जा रही है। ई गवर्नेंस विभाग यह प्रशिक्षण प्रोग्राम चल रहा है। अलग-अलग बेचों में ट्रेनर शासकीय विभागोंं में कार्यरत अफसर, बाबू और कर्मचारियों को आर्टीफिशयल इंटेलिजेंसी के संबंध में जानकरी दे रहे हैं। डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सरकारी विभागों में भी एआई से काम काज होगा
उल्लेखनीय है कि इस तकनीकी युग मेंं सरकारी विभागों की कार्यशैली भी तेजी से बदल रही है, शासकीय विभाग भी हाईटेक को रहे हैं, नई तकनीक एआई की चर्चा पूरे विश्व में है। अभी तक निजी संस्थानों मेंं इस टेक्नोलाजी का उपयोग देखने को मिल रहा था लेकिन अब जिले के सरकारी विभागों में भी एआई से काम काज होगा। इसके लिए जिला मुख्यालय ट्रेनिंग प्रोग्राम चल रहे हैं। कलेक्टे्रट परिसर स्थित ई-दक्ष केन्द्र मेंं ई-गवर्नेस के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारियों को एआई-टूल्स प्रोग्राम में दक्ष बनाने के लिए ट्रेनर जतन कर रहे हैं।
2 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिपुंड-त्रिनेत्र, चंदन और आभूषणों से हुआ मनमोहक श्रृंगार,
उत्पादता बढाना है मकसद
हेड ट्रेनर अभिनव मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि एआई सरकारी विभागों में कार्य उत्पादता बढाने, के उदेश्य से यह ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरु किया गया है। पत्र, ईमेल, नोटशीट, फोटो और वीडियो की ड्राफ्टींग कर कैसे समय की बचत की जा सकती है, बताया कि कर्मचारियों को उपयोग करने की प्रैक्टिस करवाई जा रही है, प्रशिक्षण के बाद अधिकारियों को टेक्नीकल कार्य के लिए अपने अधीनस्थ्य स्टाफ की जरूरत नहीं पडेगी। इससे समय का उपयोग होगा, कम समय में बेहतर कार्य होगा।
बारिश से हुई फरवरी की शुरुआत-आज 25 जिलों में अलर्ट: MP में अगले तीन दिन बदला रहेगा मौसम,
एक हजार को मिला प्रशिक्षण
जनवरी 2026 से टे्रर्निंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। टे्रनर बबिन मिश्रा ने बताया कि जिले में अभी तक एक हजार अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पांच महिने में 5 हजार कर्मचारियों को टे्रर्निंग देने का लक्ष्य निर्भारित किया गया है। बताया कि प्रशिक्षुओं को एआई तकनीक का परिचय करवाया जाता है फिर सही उपयोग कैसे करें इस बात की प्रैक्टिस करवाते हैं।
MP Morning News: सीएम डॉ मोहन के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, पीसीसी चीफ करेंगे संगठनात्मक बैठक,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


