रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में जिला प्रशासन की अतिक्रमण कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही l रविवार को अवकाश के बाद भी जब पूरा दिन निकल गया तब प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की याद आई। रात को अतिक्रमण हटाने जिला प्रशासन की टीम रामनगर पहुंचीl
जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ा हाई प्रोफाइल चोरः फॉरेन रिटर्न बीटेक पास आरोपी ट्रेनों में करता था चोरी
भूमि आई टी आई कॉलेज की थी
दरअसल रामनगर में सर्वे क्रमांक 617 पर जिला प्रशासन की टीम पुलिस और नगरपालिका के अमले के साथ बुलडोजर के साथ पहुंची और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया l जिला प्रशासन ने 4 हजार स्क्वायर फीट से अधिक शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया l अधिकारियों के मुताबिक ये भूमि आई टी आई कॉलेज की थीl
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों का अतिक्रमणकारियों से विवाद भी हुआ। बताया जाता है कि अतिक्रमणकारियों ने टीम पर पथराव भी किया, हालांकि प्रशासन ने इस बात से इंकार किया है l जानकारी ब्रजमोहन आर्य, तहसीलदार दतिया ने दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


