Tomato Halwa Recipe : सर्दियों में गाजर का हलवा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और बड़े चाव से लोग खाते हैं. इसके अलावा मूंग दाल और सूजी का हलवा भी लोगों को खूब पसंद आता है. पर क्या आपने कभी लाल-लाल टमाटर का हलवा खाया है? टमाटर का हलवा सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन स्वाद में ये कमाल का होता है. हल्की खटास, मिठास और घी की खुशबू बहुत स्वादिष्ट लगती है. तो चलिए, जानते हैं लाल-लाल टमाटर का हलवा बनाने का तरीका.

सामग्री

पके हुए लाल टमाटर – 4–5 (बड़े)
घी – 3–4 टेबलस्पून
चीनी – ½ कप
दूध – 1 कप
खोया (मावा) – ½ कप
काजू, बादाम – 2 टेबलस्पून (कटे हुए)
इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
केसर – 8–10 धागे
चुटकी भर नमक (स्वाद निखारने के लिए)

विधि

  1. सबसे पहले टमाटरों को उबालकर छिलका उतार लें और मिक्सी में स्मूद प्यूरी बना लें.
  2. कढ़ाही में घी गरम करें, उसमें टमाटर की प्यूरी डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और घी अलग दिखने लगे.
  3. अब दूध डालें और 5–7 मिनट पकाएं. फिर खोया डालकर अच्छे से मिलाएं. चीनी, इलायची पाउडर, केसर और चुटकी भर नमक डालें. फिर से चलाते हुए पकाएं.
  4. कटे हुए काजू-बादाम डालें और हलवा कढ़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें. गरम-गरम टमाटर का हलवा ऊपर से थोड़ा घी डालकर परोसें.