अक्सर हम सभी के घरों में शकरकंद बनाने के बाद उसका छिलका बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए. क्योंकि यही छिलका पोषक तत्वों से भरपूर होता है. शकरकंद के छिलकों में मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी विटामिन शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाते हैं. आइए जानते हैं इसके फायदे.

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

शकरकंद के छिलकों में भरपूर डायटरी फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है.

इम्यून सिस्टम को करता है बूस्ट

इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद


फाइबर और पोटैशियम खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा घटता है.

ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार


शकरकंद के छिलके ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देते हैं, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहतर विकल्प बनता है.

वजन कंट्रोल में सहायक


फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है.

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी


इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं.