अमृतसर। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के बाद पार्टी पंजाब में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए अभी से तैयारी में जुट गई है। सिद्धू दम्पती के कांग्रेस से जाने के बाद अमृतसर की विधानसभा सीटों के अलावा माझा और दोआबा में भी कांग्रेस को आघात हो सकता है, क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू की वहां अच्छी पकड़ है।
हालांकि सिद्धू दम्पती के कांग्रेस से अलग होने के बाद जिले भर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं अगर अमृतसर ईस्ट विस क्षेत्र की बात की जाए तो वहां अब कांग्रेस टिकट के 2 दावेदार दिनेश बस्सी और पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा दिखाई दे रहे हैं।
वहीं जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान सौरभ मदान मिट्टू सिद्धू दम्पती के कांग्रेस से विदा लिए जाने के बाद खासे खुश दिखाई दिए हालांकि उन्होंने कोई टिप्पणी करने से गुरेज किया।

अब ईस्ट से कांग्रेस टिकट के बस्सी और डिंपा ही दावेदार
अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में पहले डॉ. नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस की टिकट की प्रबल दावेदार बनी हुई थी। उनके कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के बाद अब सीधी टक्कर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी और पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा के बीच देखने को मिलेगी। एक वरिष्ठ कांग्रेसी ने कहा कि डॉ. कौर के इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस के पास ये दोनों ही विकल्प मौजूद हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि नए घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भी एकजुट होकर काम करेंगे क्योंकि पहले कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई थी। वहीं सिद्ध दम्पती के कांग्रेस से किनारा करने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सीनियर लीडरशिप में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। जिले के नेताओं ने उन लोगों के साथ भी संपर्क किया है जो सिद्ध दम्पती के खास माने जाते हैं कि उनका क्या रुख है। पार्टी सूत्रों की मानें तो सिद्धू दम्पती के साथ काम करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में से अधिकांश ने कांग्रेस के साथ ही बने रहने की बात कही है।
- झारखंड में एक ही परिवार के ट्रिपल मर्डर से सनसनी, जादू-टोने के शक में आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम
- रैपिडो चालक की गंदी हरकत: नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, सस्ते कपड़े दिलाने के बहाने फ्लैट में ले जाकर किया दुष्कर्म
- एसडीएम के औचक निरीक्षण में खुली पोल : कार्यालय से नदारद रहीं पूर्ति निरीक्षक, अफसर ने लगाई फटकार
- बैतूल के दामजीपुरा बवाल पर बड़ी अपडेट: हालात नियंत्रण में, चार जिलों के 120 जवान तैनात; आरोपी गिरफ्तार
- घर में पहुंचा पार्सलः खोला तो निकली देशी पिस्टल, अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने छोड़ा था, पत्र में दी जान से मारने की धमकी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज


