कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के पहले दिन दौरान आज राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल दोनों सदन के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ही माले के विधान पार्षद शशि यादव ने टोका-टाकी शुरू कर दिया था।
NEET छात्रा केस में चुप्पी पर उठाया सवाल
सदन के बाहर निकलते हुए शशि यादव ने साफ-साफ कहा कि, नीट छात्रा के मामले पर सरकार चुप्पी क्यों साध रहा है? पीड़ित परिवार को न्याय क्यों नहीं मिल रहा है? उन्होंने कहा कि, एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है। राज्यपाल महोदय अभी भाषण दे रहे थे। महिला सशक्तिकरण की बात हो रही थी। दूसरी तरफ पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है। यह बहुत भारी गलती है। बिहार में कब तक यह सब होते रहेगा? इन सब चीजों को लेकर हम लोगों ने सवाल उठाया है कि परिवार को क्यों प्रताड़ित किया जा रहा है?
सरकार परिवार के संपर्क में- लोजपा (आर) विधायक
वहीं, लोजपा रामविलास के विधायक राजू तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, जनहित को देखते हुए बिहार का बजट बनाया गया है। वहीं उन्होंने नीट छात्रा के मौत के मामले को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि, परिवार की इच्छा थी कि सीबीआई जांच होनी चाहिए। सरकार परिवार के संपर्क में है। निश्चित तौर पर दोषियों को सजा होगी।
वही जब उनसे सवाल किया गया कि बजट में टैक्स चोरी करने वाले को अब जेल नहीं फाइन लिया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि देखिए टैक्स प्रणाली को सरल करने के लिए ऐसा किया गया है। जब उनसे सवाल किया गया कि यूजीसी को लेकर आप क्या कहना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि, मामला कोर्ट में है और कोर्ट का जो निर्णय है, उसे पर हम लोग कुछ नहीं कर सकते हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


