जोधपुर। Rajasthan News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के 5वें दिन रविवार दोपहर 1 बजे एसआईटी बोरानाडा के आरती नगर स्थित आश्रम पहुंची। एसआईटी प्रभारी छवि शर्मा ने साध्वी के पिता वीरमनाथ और सेवादार सुरेश से 3 घंटे तक पूछताछ की। टीम ने आश्रम में दोबारा एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए।

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया था। इस्टोपैथोलोजिकल रिपोर्ट के लिए एफएसएल में सैंपल भेजे गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के साथ-साथ आईटी एक्सपर्ट और विसरा जांच जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों को जोड़कर पुलिस आगे किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला जा रहा है। इधर, एसआईटी प्रभारी का कहना है कि कुछ पहलुओं पर जांच करनी थी। इसलिए पिता वीरमनाथ और सेवादार सुरेश को पूछताछ के लिए आश्रम में बुलाया था। टीम बैंक डिटेल के अलावा सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाल रही है। वहीं, निजी अस्पताल से 4 घंटे की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है।
पिता बोलेः घर के बाहर कैमरे कभी लगे ही नहीं थे
वहीं, आरोपों के बाद पिता वीरमनाथ का कहना है कि पुलिस ने पूछताछ में जो-जो सवाल पूछे, उन सभी का जवाब दिया है। उस दिन का पूरा घटनाक्रम बता दिया है। जांच के लिए मेरा मोबाइल भी पुलिस के पास ही है। बस बेटी को न्याय मिलना चाहिए। घर के बाहर सीसीटीवी कभी लगे ही नहीं थे। केवल इंटरनल वायरिंग ही करवाई थी।
पढ़ें ये खबरें
- एसपी ऑफिस की छत पर हाई वोल्टेज ड्रामा: जहर पीकर कूदने की धमकी, एक ही परिवार की दो महिलाओं ने उठाया खौफनाक कदम
- सिलेंडर की पैनिक बुकिंग में कमी.. सरकार बोली- अमेरिका से LPG की सप्लाई हो रही, लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी नहीं ; पूरे वैश्विक समुदाय के लिए यह परीक्षा की घड़ी
- ‘भाजपा से मरीजों का ख्याल रखने की उम्मीद करना बेकार..!’ अखिलेश ने अस्पतालों में LPG सिलेंडर की कमी का लगाया आरोप, बोले- अब BJP इसे भी अफवाह कहेगी
- मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैस सिलेंडर के बीच छिपाई गई 29 कार्टून शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित होने पर सीएम साय ने कहा – अब प्रलोभन, दबाव और छल से धर्मांतरण पर पूरी तरह लगेगी रोक, संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष का पलायन चिंताजनक
