लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चीन से जुड़े मुद्दे पर एक पत्रिका (मैगज़ीन) की रिपोर्ट का हवाला देने की कोशिश के बाद सोमवार को सदन में नया विवाद खड़ा हो गया. बताया गया कि जिस रिपोर्ट का राहुल गांधी उल्लेख कर रहे थे, उसमें पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे (सेवानिवृत्त) की अप्रकाशित (unpublished) किताब से जुड़े कथित उद्धरण शामिल थे. स्पीकर ने सदन के नियमों का हवाला देते हुए राहुल गांधी को ऐसा करने से रोक दिया. सत्ता पक्ष ने इसे सदन की मर्यादा और नियमों से जोड़ते हुए नेता विपक्ष पर सवाल खड़े किए.
वहीं विपक्ष का तर्क है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन जैसे मुद्दों पर चर्चा से ‘रोकना’ सही नहीं है. घटनाक्रम के चलते कुछ देर के लिए सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया और सत्ता पक्ष‑विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इसके बाद बहस और ज्यादा आक्रामक होने लगी तो स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही को 3 बजे तक स्थगित कर दिया.
राहुल गांधी सेना का मनोबल गिरा रहे- किरन रिजिजू
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस नेशनल सिक्योरिटी का मुद्दा बताकर अपनी बात बोलते रहे. किरण रिजिजू ने कहा कि राहुल सेना का मनोबल गिरा रहे हैं. इस पर राहुल ने कहा कि मैं जो बोल रहा हूं वो पूरा देश जानता है. स्पीकर ओम बिरला ने कई बार राहुल गांधी को रोका.
चीन का सवाल बहुत सेसेंटिव है, विपक्ष को पढ़ना चाहिए- अखिलेश यादव
राहुल के बयान से जारी हंगामे के बीच इस चर्चा में अखिलेश यादव भी बोलने को खड़े हो गए. अखिलेश ने कहा, ‘चीन का सवाल बहुंत सेसेंटिव है, कोई सुझाव देश के हित में है, तो मैं समझता हूं कि विपक्ष को पढ़ना चाहिए. ये काफी संवेदनशील है, लोहिया, फर्नाडीज और नेताजी ये बात कहते रहे कि चीन से सावधान रहना है.’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


