शरद पाठक, छिंदवाड़ा। Chhindwara Lokayukta Raid: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा में लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की। जहां CMHO कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: रैपिडो चालक की गंदी हरकत: नाबालिग को बनाया हवस का शिकार,  सस्ते कपड़े दिलाने के बहाने फ्लैट में ले जाकर किया दुष्कर्म

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ ऑफिस में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ पुष्पा बरकाडे ने शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने रोहना कला गांव से छिंदवाड़ा में ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया था। साथ ही कलेक्टर की जनसुनवाई में भी शिकायत की थी। लेकिन ट्रांसफर करने के एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर ने उससे 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। 

यह भी पढ़ें: घर में पहुंचा पार्सलः खोला तो निकली देशी पिस्टल, अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने छोड़ा था, पत्र में दी जान से मारने की धमकी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

रिश्वत मांगने पर पर पुष्पा ने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत कर दी। जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही कंप्यूटर ऑपरेटर ने पैसे लिए, इसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m