अभी ठंड का मौसम चल रहा है और बहुत अच्छी हरी सब्जियां बाज़ार में आ रही है और इसमें से एक सभी की पसंदीदा भाजी है मेथी. जिससे हम पूड़ी, पराठा, कढ़ी, थेपला और मेथी की स्वादिष्ट सब्जियां बनती है. लेकिन ये भाजी बस ठंड में मिलती ही. अगर आप साल भर इस भाजी से स्वादिष्ट डिश बनाकर उसका स्वाद लेना चाहते हैं, तो आप मेथी की भाजी को कुछ आसान तरीके से सालभर के लिए स्टॉक करके रख सकते हैं और सालभर मेथी को फ्रेश रख सकते हैं. इससे खुशबूदार सी फ्रेश कसूरी मेथी बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे आप सब्जी, दाल या कई अलग-अलग डिशेज में इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए फटाफट से इस मेथी को सहेजने का तरीका.

स्टेप 1- मेथी की तैयारी
सबसे पहले ताज़ी हरी मेथी लें. जड़ों वाला हिस्सा काट दें. 2-3 बार अच्छे से पानी में धो लें ताकि मिट्टी पूरी तरह निकल जाए.
स्टेप 2- सुखाना (सबसे ज़रूरी स्टेप)
मेथी को छलनी में डालकर पूरा पानी निकलने दें. अब इसे किसी सूती कपड़े या किचन टॉवल पर फैला दें. 6–8 घंटे या तब तक रखें जब तक मेथी पूरी तरह सूख न जाए. ध्यान रखें नमी बिल्कुल नहीं रहनी चाहिए, वरना मेथी खराब हो सकती है.
स्टेप 3- ड्राय रोस्ट (हैक वाला ट्विस्ट)
एक भारी तले की कढ़ाही गरम करें. बिना तेल के धीमी आंच पर सूखी मेथी डालें. हल्का-हल्का चलाते हुए तब तक भूनें जब तक मेथी क्रिस्पी न हो जाए और खुशबू आने लगे.
स्टेप 4-क्रश करना
गैस बंद करें और मेथी को ठंडा होने दें. हाथों से मसलकर या दरदरा क्रश कर लें.
स्टेप 5-स्टोरेज
अब इसे किसी एयरटाइट कांच के जार में भर दें. जार को सूखी और ठंडी जगह रखें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


