Rajasthan News: शहर में बढ़ती बिजली खपत और बार-बार हो रही ट्रिपिंग से राहत की दिशा में बड़ा कदम उठने जा रहा है। हाथीभाटा पावर हाउस परिसर में प्रस्तावित 132/33 केवी जीआईएस (गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन) के लिए मंगलवार को टेंडर खोले जाएंगे। 10 फरवरी तक चयनित एजेंसी को वर्कऑर्डर और मार्च के पहले हफ्ते से काम शुरू होने की उम्मीद है। काम पूरा होने में करीब डेढ़ साल लगेंगे।

इस ह प्लांट की घोषणा मुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ साल पहले की थी। इस प्लांट के काम के लिए पहला टेंडर फेल हो गया था। डिस्कॉम अजमेर जोन चीफ इंजीनियर मुकेश चंद्र बाल्दी के मुताबिक टेंडर 3 फरवरी को ओपन किए जाएंगे।
इन प्रमुख इलाकों को मिलेगा फायदा
हाथीभाटा में बनने वाले इस जीएसएस से केसरगंज, धोलाभाटा, अंदरकोट, सिविल लाइंस क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण फीडरों को फायदा मिलेगा। इसे एससीएडीए सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे कंट्रोल रूम से ही पूरे नेटवर्क की निगरानी संभव होगी।
इसलिए खास है यह जीआईएस-जीएसएस
प्रस्तावित जीआईएस जीएसएस में 2×50 एमवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इससे मौजूदा सब-स्टेशनों पर बढ़ते लोड का दबाव कम होगा। गर्मी में कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan Electricity : नियमों में बड़ा बदलाव, अब 5 साल पुराने कटे बिजली कनेक्शन हो सकेंगे बहाल
- 21 मार्च को मोगा दौरे पर CM भगवंत सिंह मान, विकास परियोजनाओं की बरसात और बड़ी जनसभा
- Rajasthan LPG Cylinder New Rule : घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने सरकार ने उठाए ये कदम…
- प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान बनेंगे राज्य के अतिथि गृह, गेस्ट हाउस को आधुनिक और आकर्षक बनाने की दिशा में हो रहा काम
- Today’s Top News : धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 सदन में पारित, सीएम साय ने कहा – अब धर्मांतरण पर पूरी तरह लगेगी रोक, IAS रवि मित्तल की PMO में नियुक्ति, इश्क का दर्दनाक अंत, खेत में मिली युवती की जली लाश, रामकृष्ण हॉस्पिटल हादसे पर ठेकेदार के खिलाफ FIR, आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा की अंतिम चयन सूची जारी…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
