मयंक शर्मा, फिरोजाबाद। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जिजौली गांव में 12 वर्षीय बच्चे का शव घर में रखे एक बक्से से मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मयंक (उम्र करीब 12 वर्ष) के रूप में हुई है। बच्चे की मां उर्मिला ने अपने पति राजेश पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
शराब पीने का आदी था पिता
मां उर्मिला के अनुसार वह जब स्कूल से लौटकर आयी तो मयंक घर पर नहीं था और घर में खून फैला था। राजेश गायब था। घर मे रखे बक्शे को जब खोला गया तो मयंक का शव उसमें पड़ा था। सूचना मिलने पर थाना मक्खनपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान बच्चे का शव घर में रखे बक्से से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार मृतक का पिता राजेश शराब पीने का आदी बताया जा रहा है तथा पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
READ MORE: एक ही पते पर बने 22 फर्जी पासपोर्ट, पोस्टमैन करता था डिलीवरी, महिला समेत 5 अरेस्ट
वादिया से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


