विकास कुमार/ सहरसा। बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप बरामद की है। इस दौरान चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
गुप्त सूचना पर घेराबंदी
एसडीपीओ के अनुसार थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने परसाहा मेन रोड के पास घेराबंदी कर उजले रंग की एक कार को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 1073 पीस, यानी कुल 107.3 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।
चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
मौके से पुलिस ने कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार, अजय कुमार, पिंटू कुमार और हरिबोल कुमार के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


