अमित पवार, बैतूल। Fake Cough Syrup Scandal: मध्य प्रदेश के बैतूल में नकली कफ सिरप कांड में एक और मौत हो गई। मासूम हर्ष यादव ने एम्स में दम तोड़ दिया। बच्चे का 3 महीने से इलाज चल रहा था।  

मासूम आमला के टीका बर्री ग्राम का रहने वाला था। मासूम हर्ष यादव ने परासिया के डॉक्टर से उपचार लिया था। हर्ष की उसके गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया। 

एसडीएम ने कलेक्टर को जानकारी भेजी है। बता दें कि फिलहाल आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी जेल में है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m