अमेरिका के न्याय विभाग ने हाल ही में दोषी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी करीब 30 लाख पन्नों की फाइलों को सार्वजनिक किया है. इन फाइलों में एक ऐसा ईमेल भी सामने आया है, जो कथित तौर पर नॉर्वे के डिप्लोमैट टेरजे रोड-लार्सन की ओर से भेजा गया था. इस ईमेल में भारतीयों को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का दावा किया गया है. फाइल के मुताबिक, जेफरी एपस्टीन ने एक भारतीय राजनेता का ईमेल टेरजे रोड-लार्सन को फॉरवर्ड किया था. इसके जवाब में 25 दिसंबर, 2015 को भेजे गए ईमेल में रोड-लार्सन ने लिखा था, ‘क्या आपने वो कहावत सुनी हैः जब आपको एक भारतीय और एक सांप मिले, तो पहले भारतीय को मारो!’
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा सार्वजनिक किए गए 30 लाख पन्नों के इन दस्तावेजों में नॉर्वे के पूर्व दिग्गज राजनयिक टेर्जे रोड लार्सन का एक ईमेल सामने आया है, जिसमें भारतीयों के प्रति गहरी नफरत और नस्लवाद साफ दिखाई दे रहा है।
रूस के सरकारी मीडिया ‘RT’ द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, 25 दिसंबर 2015 को टेर्जे रोड लार्सन ने जेफरी एप्स्टीन को एक ईमेल भेजा था। यह ईमेल तब भेजा गया जब एप्स्टीन ने एक भारतीय राजनेता का संदेश लार्सन को फॉरवर्ड किया। जवाब में लार्सन ने एक बेहद घटिया कहावत का इस्तेमाल करते हुए लिखा: “क्या तुमने यह कहावत सुनी है—अगर रास्ते में एक भारतीय और एक सांप मिले, तो पहले भारतीय को मारो।” यह खुलासा होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति के लिए काम करने वाले व्यक्ति के मुंह से ऐसी बात निकलना सबको हैरान कर रहा है।
टेरजे रोड-लार्सन नॉर्वे के एक सीनियर डिप्लोमैट रहे हैं. साथ ही वह संयुक्त राष्ट्र (UN) में पूर्व राजदूत भी रह चुके हैं. इसके अलावा, वे प्रतिष्ठित इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष भी रहे हैं, लेकिन साल 2020 में जेफरी एपस्टीन से जुडे मामलों में नाम सामने आने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
एपस्टीन फाइलों में इस कथित ईमेल के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली है, जहां एक यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत ही ज्यादा गड़बड़ है.’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये सभी भारतीयों से नफरत करते हैं.’
जेफरी एपस्टीन एक फाइनेंसर था, जो अपनी अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक पहुंच के लिए खूब जाना जाता था. उसके खिलाफ जांच की शुरुआत साल 2005 में हुई थी, जब एक नाबालिग लड़की के परिवार ने उस पर यह आरोप लगाया था कि उसके साथ एपस्टीन की हवेली में यौन उत्पीड़न हुआ.
इसके बाद साल 2006 में अधिकारियों ने उस पर नाबालिग के साथ अवैध यौन संबंध बनाने के कई आरोप लगाए और यह मामला ग्रैंड जूरी को सौंपा गया था. जूरी ने एपस्टीन को वेश्यावृति के लिए उकसाने के एक आरोप में भी अभियुक्त बनाया.
जेफरी एप्स्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जिस पर नाबालिगों की तस्करी और यौन शोषण के गंभीर आरोप थे। 2019 में जेल में उसकी संदिग्ध मौत के बाद से ही उसके रसूखदार संपर्कों को लेकर जांच चल रही थी। अब अमेरिकी कानून के तहत जारी किए गए इन दस्तावेजों में दुनिया के बड़े नेताओं, उद्योगपतियों और हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं, जो किसी न किसी तरह एप्स्टीन के संपर्क में थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


