MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में आज डॉ मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह मीटिंग मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बजट को लेकर कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम डॉ मोहन यादव आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। जहां बजट को लेकर होने वाले कार्यक्रम शामिल होंगे। दोपहर 12:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।
SIR को लेकर थाने जाएगी कांग्रेस
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता एसआईआर को लेकर थाने जाएंगे। राजधानी भोपाल के टीटी नगर में आवेदन देंगे। कांग्रेस का आरोप है कि फॉर्म 7 के जरिए उनके वोटरों के मतदाताओं को काटा जा रहा है।
भोपाल में आज भी बिजली रहेगी गुल
राजधानी भोपाल में आज भी कई इलाकों में बिजली नहीं आएगी। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक दुर्गेश विहार, चाणक्यपुरी, जेके रोड, गीत गणेश आदित्य परिसर, मिनाल, छत्रसाल, नैनागिरी, बालाजी नगर, नरेला शंकरी, राज सम्राट कॉलोनी, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आईबीडी रॉयल, आदित्य ग्रीन नीव, शिव आंगन परिसर, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया और सुबह 10.30 से दोपहर 2.30 बजे तक पुलिस रेडियो कॉलोनी, 48 क्वार्टर, न्यू पुलिस क्वार्टर, सीएसडी कॉलोनी, प्रेमपुरा, नया गांव, वन विहार, गौतम नगर, नेहरू नगर, आकृति गार्डन व आसपास क्षेत्रों में बिजली सप्लाई नहीं होगी।
शलाका चित्र प्रदर्शनी
भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में आज भी प्रदर्शनी लगेगी। जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी।
भोपाल चैंबर चुनाव का रिजल्ट जारी
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) अध्यक्ष पद के चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है। गोविंद गोयल ने 193 मतों से जीत हासिल की हैं। उन्हें कुल 1999 वोटों में से 1085 वोट और तेलकुल पाल सिंह पाली को 894 वोट मिले हैं।
इनकी हुई जीत
- अध्यक्ष पद के लिए – गोविंद गोयल
- महामंत्री पद के लिए – ललित तांतेड़
- उपाध्यक्ष पद के लिए – कमल पंजवानी, आदित्य जैन, प्रदीप अग्रवाल वीनस, अरविंद जैन सुपारी
- मंत्री पद के लिए – अजय देवनानी अज्जू, सुनील जैन, संजीव जैन
- कोषाध्यक्ष – प्रदीप सेवानी
- सह कोषाध्यक्ष – गोपाल सोनी
- अतिरिक्त कोषाध्यक्ष – अजय गुप्ता।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


