Rajasthan Weather Update: जनवरी के आखिरी दिनों और फरवरी की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में ठंड का असर और गहरा हो गया है। लगातार सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण प्रदेश के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर यह रहा कि कोटा, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

सोमवार सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सीकर, नागौर, टोंक, कोटपुतली-बहरोड़ और करौली जैसे जिलों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्य के 15 जिलों में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, बीते 24 घंटों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ में 13 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान पाली में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
अजमेर 12.2, जयपुर 11.7, अलवर 9.5, सीकर 9.0, नागौर 7.2, चूरू 11.8, श्रीगंगानगर 9.3, जैसलमेर 11.1, जोधपुर 13.2, बाड़मेर 13.2, माउंट आबू 8.8, कोटा 16.2, चित्तौड़गढ़ 15.2, सिरोही 9.8, करौली 9.3, दौसा 11.0 और झुंझुनूं 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
15 जिलों में घना कोहरा
मौसम विभाग ने 3 फरवरी के लिए अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, कोटा और जयपुर सहित 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। विभाग का अनुमान है कि बारिश और ओलावृष्टि के चलते न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की और गिरावट आ सकती है, जिससे कुछ इलाकों में ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात बन सकते हैं।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों तक दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, हालांकि उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- आम तोड़ने पर नाबालिग के साथ बेरहमी का VIDEO वायरल, परिजनों ने अंबुजा सीमेंट कंपनी के सुरक्षा गार्ड के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर और SP को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
- दिल्ली वालों को लगेगा बिजली का झटका: अप्रैल से बढ़ सकती हैं दरें, जानें क्या है सरकार की तैयारी
- बिहार में लगता है ‘भूतों का मेला’! रोहतास के घिन्हू ब्रह्म स्थान पर नवरात्र में दिखता है हैरान करने वाला नजारा
- श्रीलंका में डीजल-पेट्रोल के दाम 400 रुपये लीटर के पार, मार्च में यह तीसरी बढ़ोतरी, ऊर्जा संकट के बने हालात?
- योगी की पाती… 9 साल में उन्नति की उड़ान, सीएम ने लिखा-मां भगवती के आशीर्वाद और सरकार के प्रयासों का परिणाम, भयमुक्त परिवेश में उत्सवों को मना रहा UP
