Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (02 फरवरी 2026) की खबरों में बजट से खुश CM रेखा गुप्ता ने बताया दिल्ली को क्या-क्या मिला, दिल्ली AIIMS की नई खोज: अब आवाज के टोन और पिच से होगी डिप्रेशन की पहचान, प्राइवेट स्कूलों की फीस रेगुलेशन कानून 2026-27 से होगा लागू, दिल्ली को यमुना संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाने का दिया निर्देश प्रमुख रहा।

1 बजट से खुश CM रेखा गुप्ता ने बताया दिल्ली को क्या-क्या मिला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) ने कहा है कि दिल्ली सरकार इस साल के केंद्रीय बजट में घोषित 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप में प्रस्तावित नरेला एजुकेशन हब को शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार से प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट दिल्ली के लिए संतुलित, शानदार और नई दिशा देने वाला है। उनके मुताबिक, इस बजट में शिक्षा, युवा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे राजधानी सहित पूरे देश को लाभ मिलेगा।

2 प्राइवेट स्कूलों की फीस रेगुलेशन कानून 2026-27 से होगा लागू
दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि प्राइवेट स्कूलों की फीस को रेगुलेट करने वाला कानून इस साल से लागू नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा था कि वह प्राइवेट स्कूलों की फीस तय करने वाले कानून को अप्रैल 2026 तक लागू करने पर विचार करे, ताकि सभी पक्षों की चिंताओं और तैयारी को ध्यान में रखा जा सके। दिल्ली सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि प्राइवेट स्कूलों की फीस को रेगुलेट करने वाला कानून इस साल से लागू नहीं किया जाएगा। सरकार ने बताया कि यह कानून अकादमिक सेशन 2026-27 से लागू किया जाएगा, ताकि सभी स्कूल और अभिभावक आवश्यक तैयारी कर सकें।

3 दिल्ली AIIMS की नई खोज: अब आवाज के टोन और पिच से होगी डिप्रेशन की पहचान
अब डिप्रेशन की पहचान सिर्फ सवाल-जवाब या टेस्ट तक सीमित नहीं रहेगी। डॉक्टरों का कहना है कि किसी व्यक्ति की आवाज और बोलने का तरीका उसकी मानसिक सेहत के बारे में अहम संकेत दे सकता है। दिल्ली के AIIMS की एक रिसर्च में यह सामने आया है कि स्पीच एनालिसिस यानी बोलने के पैटर्न का विश्लेषण कर डिप्रेशन के शुरुआती लक्षण पहचाने जा सकते हैं। एम्स के स्पीच हेल्थ लैब में किए गए इस अध्ययन में 423 लोगों पर शोध किया गया, जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

4 दिल्ली को यमुना संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाने का दिया निर्देश
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों को निर्देश दिया है कि वे यमुना की स्थानीय मछलियों को बचाने के लिए केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य पालन अनुसंधान केंद्र (CICFRI) की सिफारिशों को तुरंत लागू करें। अदालत ने दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित विभागों को यमुना के किनारे सीवर सफाई प्लांट लगाने और उन्हें ठीक से संचालित करने का आदेश दिया है। इसका उद्देश्य है कि नदी का पानी मछलियों और अन्य जलीय जीवों के जीवन के लिए सुरक्षित और रहने लायक बना रहे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
स्क्रैप माफिया रवि काना पर कसेगा शिकंजा: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल से रिहा होने के बाद लापता हुआ कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना अब जांच एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। आशंका जताई जा रही है कि वह विदेश फरार हो चुका है। इसी को देखते हुए नोएडा पुलिस उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी में जुट गई है। रवि काना के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि उसे किसी भी देश से गिरफ्तार कर भारत लाया जा सके। (पढ़े पूरी खबर)
25 वीडियो देख खुद को लगाई आग: गाजियाबाद के मोदीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मरे 25 वर्षीय युवक मधुर यादव की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला आत्महत्या है या फिर सुनियोजित हत्या इस पर परिवार और पुलिस के दावे आमने-सामने हैं। इस बीच युवक के मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री ने मामले को और पेंचीदा बना दिया है। पुलिस का दावा है कि मधुर यादव ने खुदकुशी की। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से आत्महत्या से जुड़े कई वीडियो बरामद हुए हैं। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में कोहरे का कहर: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके आज एक बार फिर घने कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। एम्स, अक्षरधाम, इंडिया गेट, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट, महिपालपुर के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश हिस्सों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कोहरे के साथ-साथ कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता भी खराब दर्ज की गई। घने कोहरे के कारण ट्रेनों और उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। खासकर सुबह और देर रात के समय सफर करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहने वाले और यहाँ से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच नई वाटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया है। इस विकास कार्य के चलते आज इस रूट पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर निकलें और यदि संभव हो तो विकल्पी मार्गों का उपयोग करें, ताकि जाम से बचा जा सके। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में SIR को लेकर बवाल: पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर अभ्यास के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंची हैं. वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करने आई हैं. उनके साथ पश्चिम बंगाल से सैकड़ों लोग भी दिल्ली लाए गए हैं, जिनका कार्यक्रम मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का है. बंगाल से आए लोगों का आरोप है कि आज यानी सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस ने कैलाश कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस के गेट पर बैरिकेडिंग कर दी और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया. (पढ़े पूरी खबर)
एक ही मोबाइल नंबर पर बने 25 पासपोर्ट: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पासपोर्ट से जुड़ा एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक ही पते पर 25 पासपोर्ट बनाए जाने का मामला उजागर हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इन सभी पासपोर्ट आवेदनों में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज पाया गया है। जैसे ही इस जालसाजी की जानकारी पुलिस को मिली, मामले की सूचना पासपोर्ट विभाग को दी गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


