Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानमंडल में बजट सत्र जारी है। सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब सीएम नीतीश राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का पैर छूने के लिए झुके। यह नजारा देख वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए आश्चर्य में पड़ गए। हालांकि राज्यापल ने मुख्यमंत्री को ऐसा करने से रोक लिया। सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल कल बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। इस दौरान दोनों सदनों के सदस्य संयुक्त रूप से सदन में मौजूद रहे। अभिभाषण के बाद जब राज्यपाल विधानसभा पहुंचे तो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सभी हाथ जोड़कर राज्यपाल का अभिवादन कर रहे थे, तभी सीएम नीतीश हाथ जोड़कर झुकते हैं और राज्यपाल का पैर छूते हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

इससे पहले भी 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भी सीएम नीतीश को राज्यपाल के कंधों पर हाथ रखकर चलते हुए देखा गया था। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब सीएम नीतीश ने किसी का पैर छुआ हो। इससे पहले भी कई मौको पर सीएम नीतीश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी नेता आरके सिन्हा का पैर छुए थे।

ये भी पढ़ें- Anant Singh News: बाहुबली अनंत सिंह आज लेंगे विधायक पद की शपथ, पटना सिविल कोर्ट से मिली बड़ी राहत