रायबरेली. जिले में शराब की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले 10 महीनों (अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक) में आबकारी विभाग ने 457 करोड़ रुपये की शराब बेची है, जो जिले के वार्षिक लक्ष्य 585.78 करोड़ रुपये का 95.38 प्रतिशत पूरा कर चुका है.

इसे भी पढ़ें- UP का ‘मुर्दा’ सिस्टम! सरकारी रिकार्ड में अधिकारियों ने युवक को घोषित किया मृत, अब दफ्तरों के चक्कर काटकर दे रहा जिंदा होने का सबूत

बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में बिक्री 386 करोड़ रुपये थी, यानी इस बार 71 करोड़ रुपये (लगभग 18 प्रतिशत) की बढ़ोतरी हुई है. जनपद में कुल 501 शराब दुकानें संचालित हैं, जिनमें 314 देशी शराब, 177 कंपोजिट और 10 मॉडल शॉप शामिल हैं. अब तक 8,28,530 लीटर देशी शराब, 3,33,744 बोतलें अंग्रेजी शराब और 4,46,862 केन बीयर बिकी है. जनवरी 2026 में अकेले 41.68 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज हुई, जो एक महीने का सर्वाधिक आंकड़ा है.

इसे भी पढ़ें- बैठे-बैठे आई मौतः किसान घर के बाहर भाई और दोस्त से कर रहा था बात, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम

आबकारी विभाग के अनुसार, बेहतर प्रबंधन, फेस्टिव सीजन (दिवाली, क्रिसमस, नए साल), ग्रामीण-शहरी मांग में स्थिर वृद्धि और दुकानों की सुविधाओं ने इस सफलता में योगदान दिया. अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी जारी है, ताकि वैध बिक्री को बढ़ावा मिले.