गूगल पर क्यों ट्रेंड कर रहे नरवणे? जानिये उनके बारे में...

लोकसभा में बहस के‌ बाद अचानक गूगल पर नरवणे ट्रेंड करने लगे.

आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह और उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में.

बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार के रवैये पर सवाल उठाने के लिए डोकलाम और चीन सीमा मुद्दे पर नरवणे की किताब का जिक्र किया.

इससे तुरंत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आईं.

नरवणे का जन्म पुणे में एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ था.

उनके पिता मुकुंद नरवणे भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे और उनकी मां सुधा नरवणे ऑल इंडिया रेडियो में अनाउंसर थी.

एक अनुशासित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध घर में पले-बढ़े होने का उनके दुनिया को देखने के नजरिए पर गहरा प्रभाव पड़ा.

Budget 2026: क्या होती हैं ई-बस जिसका बजट में हुआ ऐलान? इनसे सफर कैसे होगा आसान