Anant Singh News: जदयू से बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज बिहार बजट सत्र के दूसरे विधानसभा पहुंचे, जहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंन सीएम नीतीश का पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। शपथ ग्रहण के बाद अनंत सिंह फिर से बेऊर जेल के लिए रवाना हो गए। शपथ ग्रहण के लिए उन्हें पटना सिविल कोर्ट से अनुमति मिली थी।

शपथ ग्रहण के बाद बेऊर जेल रवाना होने से पहले अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, हम निर्दोष हैं… हमें पूरा विश्वास है कि हमारे साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि, उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उनके साथ न्याय जरूर होगा।

वहीं, विपक्ष के आरोपों पर अंनत सिंह ने कहा कि, विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। जब उनसे विपक्ष द्वारा बिहार में कानून-व्यवस्था खराब होने और महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के बारे में सवाल किया गया, तो अनंत सिंह ने कहा कि बिहार में सब सुरक्षित है और यहां निश्चित प्रशासन की सरकार है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि, इस बार तो उतनी सीट आ भी गई है, अगली बार तो उनको किसी और पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा। उन्होंने फिर से दोहराया कि विपक्ष बेवजह आरोप लगा रहा है, उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

ये भी पढ़ें- ‘पूरे बिहार को बदनाम कर रहे हैं मुख्यमंत्री’, जानें क्यों राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कही ये बात, बिहार बजट पर भी दिया बड़ा बयान