कुंदन कुमार, पटना। Bihar Budget 2026: बिहार विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन यानी की आज बिहार सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने सदन पटल पर 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि, बिहार की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपए तक दिए जाएंगे।

बजट पेश करने से पहले विजेंद्र यादव ने एनडीए को फिर से सत्ता को लाने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार मिलकर बिहार को आगे बढ़ा रहे है। प्रदेश में आर्थिक विकास दर आगे बढ़ रही है। उन्होंने इस साल 14.9 तक विकास दर जाने का अनुमान लगाया।

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, विकसित राज्यों के श्रेणी में बिहार को लाने के लिए सात निश्चय 3 लागू की जाएगी।बिहार की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थि महिलाओं को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। उद्योग के लिए राज्य में 50 लाख करोड़ का निवेश होगा।

विजेंद्र यादव ने कहा कि, जिला अस्पताल को सुपर स्पेशलिस्ट बनाया जाएगा। सबका सम्मान के तहत वृद्धजन को घर पर ही चिकित्सा उपलब्ध कराएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि, 2026 -27 का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ से अधिक है, जो की वित्तीय वर्ष 2025-26 से 30,694 करोड़ अधिक है।

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में एक विशेष विजन साझा किया। उन्होंने बताया कि, बिहार का भविष्य पांच मूलभूत तत्वों (पंचतत्व) ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान पर आधारित होगा। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए आगामी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bihar Budget Session 2026: राजद MLC और मंगल पांडे के बीच तीखी बहस, नीरज सिंह ने अपनी ही सरकार पर लगाया आरोप, दिलीप जायसवाल बोले- …अन्यथा सदन में नहीं करूंगा प्रवेश