केला एक ऐसा फल है, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक लाभकारी माना जाता है और सभी का पसंदीदा फल भी है. यह साल भर आसानी से मिल जाता है और इसे खाने से कई तरह के फायदे होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केला खाने का सही समय क्या है? अक्सर लोग इसे किसी भी वक्त खा लेते हैं, लेकिन सही समय पर खाने से इसके लाभ और बढ़ जाते हैं. आइए जानते हैं कब केला खाना स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद होता है.

सुबह नाश्ते में (खासकर खाली पेट नहीं)

सुबह केला खाना ऊर्जा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और फाइबर दिन की अच्छी शुरुआत करते हैं. ध्यान रखें खाली पेट सिर्फ केला खाने से कुछ लोगों को गैस या एसिडिटी हो सकती है बेहतर है कि इसे दूध, ओट्स या मूंगफली के साथ लें.

फायदा

  1. तुरंत ऊर्जा
  2. पाचन बेहतर
  3. दिनभर एक्टिव महसूस होता है

वर्कआउट से पहले या बाद में

केला जिम जाने वालों का फेवरेट फल है.वर्कआउट से पहले तुरंत एनर्जी देता है और वर्कआउट के बाद मसल रिकवरी में मदद करता है.

फायदा

  1. मसल्स में क्रैम्प से बचाव
  2. थकान जल्दी दूर होती है

दोपहर या शाम के स्नैक में

अगर शाम को हल्की भूख लगती है, तो केला एक हेल्दी स्नैक है.

फायदा

  1. जंक फूड से बचाव
  2. मूड बेहतर करता है (सेरोटोनिन बढ़ाता है)

रात में केला खाना – सावधानी जरूरी

रात में केला खाना हर किसी के लिए सही नहीं होता.

संभावित नुकसान

  1. पाचन धीमा हो सकता है.
  2. सर्दी-जुकाम या बलगम की समस्या बढ़ सकती है.
  3. वजन बढ़ने का जोखिम (अगर जरूरत से ज्यादा खाया जाए)