सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ‘मिस प्रिटी इंडिया’ की विजेता और सोशल मीडिया पर लाखों दिलों पर राज करने वाली चर्चित इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, निधि की मौत के बाद उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई खौफनाक और चौंकाने वाले राज परत-दर-परत बाहर आ रहे हैं। निधि के परिजनों ने उनके करीबी युवक सोनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से मानसिक उत्पीड़न और हत्या के कोण (एंगल) से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

होटल की नौकरी के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

परिजन के अनुसार, निधि मोरवा स्थित ‘जीएस ग्रैंड होटल’ में बतौर रिसेप्शनिस्ट कार्यरत थीं। उसी दौरान पंजाब निवासी सोनू सिंह—जो एक निजी आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था—हotel में आकर ठहरा। यहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई, जो समय के साथ नजदीकी रिश्ते में बदल गई।

धोखाधड़ी, शक और टॉर्चर का आरोप

निधि की मां हेमलता तिवारी ने आरोप लगाया कि सोनू ने शुरुआत में निधि से खुद को अविवाहित बताया था। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि वह न केवल शादीशुदा है, बल्कि दो बच्चों का पिता भी है। सच सामने आने के बावजूद सोनू ने निधि का पीछा नहीं छोड़ा। परिजनों का आरोप है कि सोनू उस पर बेइंतहा शक करता था और ब्लूटूथ व फोन कॉल्स के जरिए उस पर 24 घंटे नजर रखता था।

29 सितंबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र-बिल्व पत्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार,

घटना के दिन क्या हुआ?

निधि की बहन ममता तिवारी के अनुसार- “किसी रिश्तेदार या महिला दोस्त का भी फोन आने पर सोनू गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता था। निधि अक्सर रो-रोकर घर पर अपनी यह दास्तान सुनाया करती थी।” घटना वाले दिन भी निधि की अपने फोन पर सोनू से काफी देर तक बातचीत हुई थी। कॉल कटने के बाद निधि काफी गुमसुम और मानसिक तनाव में दिखाई दे रही थीं और सीधे अपने कमरे में चली गईं। कुछ ही देर बाद जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, तो निधि अचेत और गंभीर हालत में पड़ी थीं। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एमपी से जल्द होगी मानसून की विदाई: अगले कुछ दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं,

पुलिस जांच में जुटी

डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह – थाना प्रभारी, मोरवा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों के बयानों व कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m