प्रमोद कुमार/ कैमूर। जिले के डेहरी रेलवे स्टेशन के पास लाल सूट में महिला का शव मिलने के मामले में आरोपी पति कैमूर जिले से गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच में सामने आया कि मृतका के पति क्यमुदिन शेख मंसूरी का अपने मामी की बहन के साथ अवैध संबंध था। पत्नी बार-बार इस संबंध का विरोध करती रही, जिसके चलते आरोपी ने खौफनाक साजिश रचकर पत्नी की हत्या कर दी।
भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती के अनुसार, आज सोनहन पुलिस वाहन जांच कर रही थी, तभी भभुआ से सोनहन जा रहा आरोपी चार चक्का वाहन से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी को हत्या कर लाल सूट में बंद कर डेहरी रेलवे स्टेशन के पास फेंका था।
आरोपी क्यमुदिन शेख मंसूरी डेहरी के जक्की बिगहा का रहने वाला है और हत्या के बाद फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के अवैध संबंध और पत्नी द्वारा विरोध करने को लेकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
अगले कदम के तहत आरोपी को रोहतास पुलिस के हवाले किया जाएगा। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह घटना जिले में सनसनी फैलाने वाली है और समाज में घरेलू विवादों की गंभीरता को उजागर करती है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


